NepalUttarakhand News

अब नेपाल में भी चलेगा बेटी बचाओ अभियान: डा. पीतांबर अवस्थी

अभियान को लेकर नेपाली नागरिकों ने सराहना

पिथौरागढ़र : दोगड़ाकेदार नेपाल में आयोजित दो दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन में नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री प्रदीप गेवाली और पूर्व मुख्यमंत्री सुदूर पश्चिम प्रदेश राजेंद्र रावल ने संयुक्त रूप से डॉक्टर पीताम्बर अवस्थी के बेटी बचाओ.बेटी पढ़ाओ अभियान प्रचार पोस्टर का विमोचन किया।

 

गौरतलब है कि बीते लंबे समय से उत्तराखंड एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों में जाकर लोगों को नशा मुक्ति एवं कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ व्यापक रूप डा. पीतांबर अवस्थ लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। उनके द्वारा पुस्तकों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब उन्होंने इस अभियान को नेपाल में चलाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में अवस्थी के अभियान के प्रचार पोस्टर का विमोचन किया गया। नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि डॉक्टर अवस्थी अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहे हैं। आज नेपाल में कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की अत्यंत आवश्यकता है। हमारा पूरा सहयोग डॉक्टर पीताम्बर अवस्थी को रहेगा।

 

पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र रावल ने कहा कि नशे का नेपाल में मकड़जाल है। इस मकड़जाल को जनजागृति से ही भेदा जा सकता है। लोगों में जागरूकता पैदा होगी तो वे स्वयं इन विकृतियों से दूर हो जाएंगे। भारत का व्यक्ति नेपाल में आकर सामाजिक चेतना का कार्य कर रहा है। जो स्वागत योग्य एवं प्रशंसनीय है। हम पूरी तरह से पीताम्बर अवस्थी के साथ हैं। अभियान के पुरोधा डॉ. पीताम्बर अवस्थी ने बताया कि वह पहले नेपाल के गाजरी में शिक्षण कार्य कर चुके हैं। उनका नेपाल के लोगों से अत्यंत लगाव रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि वह नेपाल की सामाजिक चेतना से भली भांति परिचित है।

 

नेपाल में कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध में कमी आये यही उनके अभियान का पहला लक्ष्य है। वह जल्द ही नेपाल में जाकर इस अभियान को धरातल पर उतारेंगे। पूर्व में मेरे द्वारा ज्ञान दीप विद्यामन्दिर कंचनपुर एवं अन्य राजकीय विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान तथा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान चलाया गया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते