PithoragarhUttarakhand News

अभिभावक अपने पाल्यों को अतिरिक्त समय देने का करें प्रयास : मर्तोलिया

अव्वल स्थान प्राप्त बच्चों को किया सम्मानित

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, सरमोली जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया की पहल पर चलाए जा रहे आओ अपने गांव से जुड़े अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरिंग में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023.24 शिक्षा सत्र की परीक्षा में सर्वाधिक प्राप्त करने वाले तन्मय मर्तोलिया, कनिका मर्तोलिया, खुशी पाना को लीला मर्तोलिया व कुंदन मर्तोलिया छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इससे पूर्व बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित लोगों ने काफी सराहना की।

 

प्रतिभा सम्मान समारोह में उप प्रधान जानकी मर्तोलिया, महिला मंगल दल की अध्यक्ष रजनी मर्तोलिया, एसएमसी अध्यक्ष दया मर्तोलिया ने तीन होनहार छात्र.छात्राओं को स्व. लीला मर्तोलिया व कुंदन सिंह मर्तोलिया की स्मृति में छात्रवृत्ति स्वरूप नगद धनराशि, प्रशस्ति पत्र व डिक्शनरी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने अभिभावकों से अपने पाल्यों को अतिरिक्त समय देने के साथ गांव में एक बेहतर माहौल तैयार करने की बात कही। उन्होंने प्रतिभा सम्मान के तहत प्रतिवर्ष तीन होनहार छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित करने की बात कही।

 

इस अवसर पर सहायक अध्यापिका मंजू धर्मशक्तू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुष्पा देवी, सहायिका मंजू देवी, आशा कार्यकर्ता शांति मर्तोलिया, भोजनमाता सीता देवी, खीला देवी, मथुरा देवी, ललिता देवी, मीना, पार्वती, शीला, बिन्द्रा देवी, हिमती देवी सहित कई लोग मौजूद थे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भागीरथी जंगपांगी सभी का आभार व्यक्त किया।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते