PithoragarhUttarakhand News

अस्पातल कर्मी बनकर ठग ली धनराशि, होली चीर बंधन

पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू किये जाने का स्वागत

-ः गर्भवती महिला पोषण भुगतान करने के नाम पर महिला चिकित्सालय कर्मी बनकर 01 लाख रूपये से अधिक की ठगी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पिथौरागढ़ पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि बीते नवम्बर 2023 को उसे एक कॉल आया कि वह महिला चिकित्सालय से बात कर रहा है। आपके खाते में गर्भवती महिला पोषण भुगतान किया जाना है जिसकी धनराशि 6599 रूपए है

 

उसके बाद युवक से बैंक खाता मोबाइल नम्बर आदि की जानकारी ली तथा खाते से क्रमशः 99999 रूपए तथा 6599 रूपए की धनराशि निकाल ली गयी। तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 420 आइपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष कनालीछीना उप निरीक्षक दिनेश चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए साईबर सैल की मदद से मुकदमे से सम्बन्धित दो आरोपियों एक महिला सहित दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल को धारा 41क सीआरीपीसी का नोटिस तामिल कराया गया।

 

-ः आज पिथौरागढ़ के पुरानी बाजार में होली चीर बंधन किया जाएगा। जिसको लेकर होली कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।नगर की ऐतिहासिक पुरानी बाजार होली में रविवार को चीर बंधन का कार्यक्रम होगा। अपराह्न दो बजे चीर लाई जायेगी। विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ चीर बंधन होगा। होली कमेटी ने चीर बंधन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इधर नगर के सुभाष चौक में वरिष्ठ होल्यार भूपेंद्र सिंह माहरा की अगुवाई में खड़ी होली का आयोजन किया जायेगा। होली गायन अपराह्न एक बजे से शुरू होगा।

 

-ः पिथौरागढ़ के विकास खंड मूनाकोट के गौरीहाट और रियांसी आंगनबाड़ी केंद्रों बाल विकास परियोजना के तहत पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। पोषण पखवाड़े के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ में पौष्टिक खानपान, मां के दूध के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ ही किशोरी बालिकाओं को शारीरिक बदलावों, मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान गौरीहाट रेखा धारियाल, सुपरवाइजर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री हेमा धारियाल, रियांसी आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबली चौहान, ग्राम प्रधान रिंयासी राधिका देवी, उप प्रधान उमेद सिंह, सुपरवाइजर पुष्पा कार्की, सहायिका रेनू खड़ायत, मीना देवी, सुमन बिष्ट, ममता बिष्ट सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

-ः पिथौरागढ के मुनस्यारी विवेकानंद इंटर कालेज में बीते एक दिवस पूर्व एक कार्यक्रम का आयोजन कर सुबेदार मेजर दत्तू गावड़े ने सीनियर विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए अग्निवीर भर्ती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डायरेक्टर राहुल मेलगे ने विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन गाइडेंस करते हुये सेना में अपना कैरियर बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की शुभकामनाएं दी तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए निरन्तर योगाभ्यास और सन्तुलित आहार लेने की प्रेरणा दी। सुबेदार मेजर दत्तू गावड़े ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन चन्द्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

-ः कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय प्रवक्ता भुवन पांडेय ने पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू किये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे व्यापारी वर्ग, उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली, बंगलौर, मुंबई जैसे शहरों में गये विद्यार्थियों के साथ ही सीमाओं पर तैनात जवानों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बड़ा फायदा पर्यटन कारोबार में होगा। महानगरों से पर्यटक आसानी से पिथौरागढ़ पहुंचने लगेंगे। स्वरोजगारों के अवसरों में भी इजाफा होगा।

 

उन्होंने पिथौरागढ़ से दिल्ली का किराया सात हजार रूपये को बहुत अधिक बताया और कहा कि अधिक किराये में अधिकांश लोग सेवा का लाभ नहीं ले पायेंगे। उन्होंने दिल्ली तक का किराया 3500 रूपये रखे जाने की मांग की है। इधर पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू किए जाने के निर्णय का सामाजिक कार्यकर्ता सुनील वर्मा ने भी स्वागत करते हुए कहा कि जिले की जनता की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। हवाई सेवा के जरिये पर्यटन कारोबार बढ़ने से जिले में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेगा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते