आयुष्मान भवः कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम के बारे में विस्तार से दी जानकारी

पिथौरागढ़ के झूलाघाट अति प्राभमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज आयुष्मान भवः कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। इस राष्ट्व्यापी पहल का शुभारंभ देश की राष्ट्पति द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कियाा गया है। बता दें कि इस कार्यक्रम का उदेश्य देश के प्रत्येक गांव और कस्बों तक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यापक पहुंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर स्थानीय जनप्रतिनिधि निर्मला महर, किरन भट,, सोहन जोशी सहित अस्पताल कर्मी डा. दिव्या नाथ, डा. प्रकाश पंगरिया, सुरेंद्र चौहान, महेंद्र कुमार, मनोज महर, जीवंती कोहली, रितिका नाथ, वर्षा चंद, राकेश गिरी, हेम भट, दीपक चंद, दीपक बिष्ट, मंजू चंद, आशा चंद, सावित्री चंद, जानकी चंद, डंबरी चंद, एसएसबी के संजय कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी सुरेंद्र चौहान ने आयुष्मान भव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।