PithoragarhUttarakhand News

आरती का सावित्रीबाई फुले नेशनल अवार्ड के लिए चयन

लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए दी शुभकामनाएं

पिथौरागढ़ – सीमांत जनपद निवासी आरती गौतम का सावित्रीबाई फुले नेशनल अवार्ड के लिए चयन होने पर जिलेभर में खुशी की लहर है। उनके चयन को लेकर एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश मुरारी सहित कई लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनको शुभकामनाएं दी हैं।

आरती गौतम ने स्नातक की शिक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने के पश्चात बीपी एड करने के उपरांत वर्ष 2003 में ग्राम पंचायत गणकोट विकास खंड पिथौरागढ़ की ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई। वर्ष 2007 तक क्षेत्र के विकास के लिए करने के कार्य करने के साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण के लिए डॉक्टर अंबेडकर मिशन एंड फाउंडेशन को मजबूत करने के लिए कार्य किया वर्ष 2007 में सहायक शिक्षिका योग शिक्षिका व्यायाम के रूप में शिक्षा विभाग में चयनित हुई और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलोरी चमोली गढ़वाल में सात वर्ष तक कार्यरत रही। मई वर्ष 2014 में स्थानांतरण के बाद यहां राजकीय इंटर कॉलेज दूबोला गंगोलीहाट में कार्यरत हैं। वर्तमान में उत्तराखंड एससी एसटी एम्पलाइज फेडरेशन पिथौरागढ़ इकाई की महिला उपाध्यक्ष भी हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते