उग्र आंदोलन : पेंशन से वंचित कर्मचारियों ने दी चेतावनी
प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी....

पिथौरागढ़ में लोनिवि के नियमित वर्कचार्ज कर्मियों द्वारा न्यायालय से जारी निर्देश पर कि वर्कचार्ज की सेवा को नियमित सेवा मानते हुए फील्ड कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिये जाने पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि लोनिवि के फील्ड कर्मचारियों को वर्ष 2005 में नियमित किया गया था।
उन्होंने वर्कचार्ज को नियमित सेवा में जोड़ते हुए पेंशन की मांग के लिए न्यायालय की शरण ली। जिस पर न्यायालय ने वर्कचार्ज की सेवा को नियमित सेवा मानते हुए फील्ड कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिये जाने के निर्देश भी जारी कद दिये। उपरांत इसके 75 प्रतिशत कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दे दिया पर सरकार ने बीते दिनों अधिसूचना जारी कर 25 प्रतिशत कर्मचारियों को पेंशन से वंचित कर दिया। उन्होंने इसे सरासर गलत निर्णय करार देते हुए पेंशन से वंचित कर्मचारियों को शीघ्र पेंशन का लाभ नहीं दिए जाने पर प्रदेशव्यापी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।