एक शिक्षिका ने कुछ इस तरह से बताए पुलिस के कार्य
उत्तराखंड पुलिस : एक नजर

पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय के एक निजी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका दीपा पांडेय द्वारा उत्तराखंड पुलिस के कार्यो को एक स्वरचित कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया है। जिसमें पुलिस के विभिन्न कार्यो शब्दों में समेटते हुए प्रस्तुत किया है। जिसको लोगों सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने भी काफी सराहा है ………..
उत्तराखंड पुलिस : एक नजर
जिसका होना ही कराता है सुरक्षा का आभास,
शांतिए, न्याय, कानून को जो लेकर चलती है साथ,
अपने कष्टों को भूल जो दूसरों के लिए मुस्कुराती है,
उत्तराखंड पुलिस ही है जो हर पहर तत्पर नजर आती है।
भिक्षा नहीं शिक्षा द्वारा जो बालश्रम मिटाती हैं,
नशा मुक्ति अभियान वारा करोड़ों दुआएं पाती हैं।
कभी अपनों से दूर हुए जो जिंदगी से हार जाते हैं,
ऑपरेशन स्माइल चलाकर वो उन्हें जिंदगी जीना सिखलाते हैं।
सड़क सुरक्षा अभियान से सबको रूबरू कराते हैं,
हर घड़ी ना जाने वो कितनी ज़िंदगियां बचाते हैं।
कर्तव्य पथ पर आई हर बाधा से वो मजबूती से टकराते हैं,
कभी अपनों से तो कभी गैरों से आलोचना भी पा जाते हैं।
उनकी मुश्किलों से नहीं किसी को कोई सरोकार है,
उनके हिस्से तो आता ही नहीं कोई भी त्योहार है।
पर नहीं इस बात का करते कुछ भी गम है,
इसलिए तो उत्तराखंड पुलिस देश में नंबर वन है।।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।