क्रीम पाउडर घोसनी कीलै नै व हिलमा चांदी को बटना में थरकी भीड़
विशेष आकर्षण: शिव तांडव, भीड़ का नियंत्रित करने में पुलिस के छूटे पसीने

गंगोलीहाट के स्थानीय जीआईसी खेल मैदान में महाकाली महोत्सव समिति रावलगांव द्वारा आयोजित महाकाली महोत्सव में तीसरी शाम मशकबीन स्टूडियो नई दिल्ली के कलाकारों के नाम रही। तीसरे दिवस के कलाकारों माया उपाध्याय, राकेश खनवाल, ललित गित्यार व पन्नू गुसाई मनोज सामंत ने अपने कुमाऊंनी व गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति से उपस्थित भीड़ को थिरकने पर मजबूर कर दिया। प्रस्तुति के क्रम में रितु, हिमांशु आर्या व श्वेता महरा ने अपनी प्रस्तुतियों से शानदार समां बांधा।
महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान चंद्र गुड्डू व अति विशिष्ट अतिथि पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी बीएस नेगी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। संस्कृति विभाग से आए ज्वालेश्वर सांस्कृतिक समिति पिथौरागढ़ के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरूआत की। दिल्ली से आए विनोद आर्या ने भजनों व गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। पन्नू गुसाई ने हिलमा चांदी को बटना और माया उपाध्याय ने लौंडा मोहना गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दिल्ली से आए विनोद आर्य की टीम के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत अघोरी शिव तांडव विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। देर रात को लकी ड्रा के कूपन निकाले गये, जिसमें स्कूटी, इलेक्ट्रिक स्कूटी, आटा चक्की व गेर वाली साइकिल विजेताओं को दी गई।
इस अवसर पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश रावल, उपाध्यक्ष हिरेंद्र रावल, सचिव नरेंद्र रावल, उप सचिव जीवन बुगला, सांस्कृतिक सचिव श्वेता महरा, कोषाध्यक्ष गजेंद्र रावल, जीवन नेगी, षष्टी रावल, भगवत रावल, रितेश रावल, संरक्षक सूबेदार शंकर सिंह रावल, कैप्टन राजेंद्र सिंह रावल, बबलू पांडे सहित अन्य लोग व्यस्था बनाने में जूटे रहे। इस अवसर पर व्यापार संघ के जिला संगठन मंत्री प्रदीप पंत, संतोष पाठक, पेशकार ओम प्रकाश, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तारा सिंह बिष्ट, कांग्रेस नेता नारायण बोरा मोहित शाह, महादेव आर्या, कृष्ण आर्या, मनोज मेहरा, विक्की शाह, किशोर कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकेश रावल ने समापन अवसर पर सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित अतिथियों को तथा कलाकारों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। स्टार नाइट में उमडी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में उपस्थित पुलिस टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी महोत्सव का संचालन त्रिभुवन बिष्ट, विजय खत्री व वेद प्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। महोत्सव में क्रीम पाउडर घोसनी कीलै नै गाने को माया उपाध्याय एवं राकेश खनवाल ने गाया है जबकि उसमें अभिनय श्वेता महरा एवं पन्नू गुसाई ने द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।