
पिथौरागढ़ – नगर पालिका के दौला वार्ड की सभासद भावना नगरकोटी को महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नीता डिसूजा की संस्तुति पर पिथौरागढ़ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। जिसको लेकर जनपद के कांग्रेसियो में खुशी व्याप्त है। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इधर जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिए जाने पर भवना नगरकोटी ने विधायक मयूख महर सहित सभी का आभार व्यक्त किया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।