उपलब्धि : सर्वश्रेष्ठ वक्ता के खिताब से उत्तम हुए सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय मंच पर बनाई पहचान, तमाम लोगों ने दी शुभकामनाएं

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर (चंपावत) के छात्र उत्तम तिवारी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जामनगर,, गुजरात में आयोजित TEDx टॉक में अपने प्रेरणादायक भाषण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में उत्तम को सर्वश्रेष्ठ वक्ता के खिताब से नवाजाऔर उन्हें स्मृति चिंन्ह देकर सराहा गया।
उत्तम ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी शिक्षिका मां अनीता तिवारी को दिया है, जिन्होंने अकेले अपने बेटे की परवरिश की है। अनीता तिवारी ने उत्तम के हर सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की और उनकी हर जरूरत का ध्यान रखा। उत्तम बचपन से ही मेधावी रहे हैं। वर्तमान में उत्तम कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे हैं और साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे हैं।
वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी स्वावलंबी बने हैं। उत्तम उधम सिंह नगर के पहले ऐसे वक्ता हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। उनका पालन.पोषण उनके नैनीहाल में हुआ, जिन्होंने हमेशा उन्हें और उनकी मां को पूरा समर्थन दिया। उत्तम की इस उपलब्धि से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान, टनकपुर और उधम सिंह नगर का मान बढ़ाया है। उनके संघर्ष और समर्पण की कहानी कई युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जिसको लेकर डा. ललित मोहन जोशी सहित तमाम लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।