गंगोलीहाट की एक महिला से ठग लिए हजारों रूपए
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी का चला पता

सामान खरीदने के बहाने साइबर ठगों ने पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट निवासी एक महिला से 90 हजार की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर महिला ने एनसीआरपी पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किय।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार उप निरीक्षक हरीश सिंह व पुलिस टीम द्वारा साईबर सैल की मदद से मामले में प्रकाश में आए एक आरोपी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र लेखराज सिंह निवासी खाजीपुर थाना आदमपुर जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश के विरूद्ध कार्रवाई की गई। मामले को लेकर प्रचलित है। पुलिस टीम में पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह, अपर उप निरीक्षक नरेंद्र पाठक, हेड कांस्टेबल पंचानन मंडल व साइबर सैल टीम उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय व टीम शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।