PithoragarhUttarakhand News

गमगीन माहौल : नम आंखों के साथ जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

श्रद्धांजलि अर्पित : दिवंगत जवान को अंतिम विदाई

गंगोलीहाट/पिथौरागढ़ : गमगीन माहौल में गंगोलीहाट के सुगड़ी गांव के दिवंगत जवान दीपक सिंह का बीते दिवस सरयू नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। जवान की अंतिम यात्रा में शामिल सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से दीपक को अंतिम विदाई दी। बीते दो दिवस पूर्व दुखद खबर मिलने के बाद बीते दिवस बेल पट्टी के सुगडी गांव के दिवंगत जवान दीपक सिंह सुगड़ा का पार्थिव शरीर गंगोलीहाट पहुंचा। नम आंखों के साथ स्थानीय व्यापारियों ने शोक में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

दिवंगत जवान को अंतिम विदाई
दिवंगत जवान को अंतिम विदाई

गंगोलीहाट मुख्य चौराहे पर दिवंगत जवान को राष्ट्रीय राइफल 50 के जवानों सहित विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मिली जानकारी के अनुसार बेल पट्टी के सुगडी गांव के राष्ट्रीय राइफल 50 में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा पुत्र मोहन सिंह उम्र 29 का जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के खेरू में निधन हो गया। राष्ट्रीय राइफल्स के सूबेदार राजेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू से दीपक सिंह सुगड़ा का पार्थिव शरीर दिल्ली तक हवाई जहाज से और दिल्ली से उनके गांव तक एंबुलेंस से लाया गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ प्रकाश सिंह, मदन सिंह और चंदन सिंह यूनिट से आए हैं। दीपक सिंह सुगड़ा बीते सितंबर माह में छुट्टी पूरी कर गांव से अपने यूनिट में वापस गए थे।

Uttarakhand News Image
गमगीन माहौल: जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
गमगीन माहौल: जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सैकड़ों लोग

तीन माह पूर्व दीपक सिंह सुगड़ा की पत्नी हेमा, उम्र 24 की बीमारी के कारण हल्द्वानी के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। नायक दीपक सिंह सुगड़ा की इंटर तक की पढ़ाई चौरपाल से हुई थी। वह 2015 में सेना में भर्ती हुए। श्रद्धांजलि देने वालों में पालिकाध्यक्ष जय श्री पाठक, पूर्व प्रमुख ललित पाठक, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा बोरा, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सिंह धानिक, लोक तंन्त्र सेनानी बसंत लाल साह, राम सिंह बिष्ट, भगवान बिष्ट, गिरीश सुगडा व व्यापारियों सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता शामिल थी। राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने मुख्य चौराहे पर पार्थिव शरीर में पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Uttarakhand News Image

जवान के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने पर रोते- रोते मा, दीपक के डेढ़ वर्षीय पुत्रं सहित अन्य परिवार सदस्यों ने दीपक के अंतिम दर्शन किए। स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने जवान के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। दिवंगत दीपक सुगड़ा का अंतिम संस्कार सरयू नदी तट पर किया गया। जवान की अंतिम यात्रा में तहसील प्रशासन से तहसीलदार चंद्रप्रकाश एवं राजस्व उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश चन्याल आदि शामिल रहे। दिवंगत दीपक की चिता को मुखाग्नि छोटे भाई अनिल सुगडा द्वारा दी गई। इस दौरान क्षेत्र का माहौल गमगीन बना रहा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते