गुमशुदा हुई महिला को उधमसिंह नगर से किया बरामद
भारत नेपाल को जोडऩे वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुल

एक गुमशुदा महिला को पुलिस ने उधमसिंह नगर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुुपुर्द कर दिया। बागेश्वर पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते तीन दिवस पूर्व बागेश्वर के बैजनाथ थाने में एक तहरीर देकर बताया गया कि उनकी बहू बगैर बताए कहीं चली गई है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार महिला की खोजबीन को लेकर टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों में तलाश करने के साथ ही लगातार किए गए प्रयासों के चलते गुमशुदा महिला को उधमसिंह नगर से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पिथौरागढ़ के झूलाघाट में भारत नेपाल को जोडऩे वाले अंतरराष्ट्रीय झूला पुल बीते दिवस लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया और झूलापुल के जोड़ पर से निकली बल्ली की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने आज रविवार को पुल से निकली बल्ली की मरम्मत कार्य के बारे में जानकारी दी। बीते दिनों अचानक पुल के मध्य जोड़ से लगी मुख्य बल्ली निकल गई थी। भारत और नेपाल के सुरक्षा बलों ने इसका निरीक्षण कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दी थी।
पिथौरागढ़ के धामीगौड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट के चलते ग्रामीणा खासे परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन के माध्यम से ग्रस्सा जाहिर करते हुए पेयजल योजना को शिफ्ट किये जाने की मांग की। इस दौरान परेशान ग्रामीणों ने कहा कि बीते लंबे समय से गांव में पेयजल किल्लत के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की पेयजल आपूर्ति लंबे समय से प्रभावित चल रही है। बताया कि गांव में टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है जो नाकाफी साबित हो रही है। कई बार समस्या बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के लिए बनाई गई पेयजल योजना को शिफ्ट किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।