घर में घुसकर महिला के साथ गाली.गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

महिला के साथ गाली.गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बागेश्वर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते 02 मई को एक महिला द्वारा कांडा थाने में तहरीर देकर बताया कि देवेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम.दाणोथल, काण्डा द्वारा मेरे घर में घुसकर मेरे साथ छेड़खानी, मारपीट, गाली.गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा.452, 354, 323, 504 में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना महिला उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट के सुपुर्द की गई। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार थानाध्यक्ष कांडा के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर टीम का गठन कर आज मंगलवार को आरोपी देवेन्द्र कुमार दाणोथल से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।