ChamoliCrimeUttarakhand News

घर से स्कूल को गई नाबालिग बालिका हुई लापता

अवैध चरस के साथ दो गिरफ्तार

एक नाबालिग लड़की को बहला.फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। चमोली पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 29 जून को एक महिला द्वारा जोशीमठ कोतवाली में एक तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से स्कूल के लिए गयी थी लेकिन वापस घर नहीं आयी।

 

Uttarakhand News Image

जिसकी उनके द्वारा काफी ढूँढखोज की गयी है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। तहरीर के आधार पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया। नाबालिग की तलाश को लेकर पुलिस टीम का गठन कर विभिन्न माध्यमों से जानकारी जुटाते हुए सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन के आधार पर नाबालिग अपहृता को गाँधी रोड़ प्रिंस चौक जनपद देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही प्रकाश में आये आरोपी शिवम कुमार पुत्र होरिलाल निवासी ग्राम टंगड़ी मल्ली कोतवाली जोशीमठ जनपद चमोली उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Uttarakhand News Image

 

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र भट्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह नेगी, उप निरीक्षक सुमित खुगसाल, महिला कांस्टेबल आरती, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह व राजेन्द्र रावत शामिल थे।

 

इधर अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये एसओजी चमोली ने 851 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

 

चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा उप चुनाव को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर लगातार चलाए जा रहे चैकिंग अभियान व ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान के क्रम में एसओजी चमोली द्वारा बीते दिवस लीसा बैंड वृद्धा आश्रम के पास से दो लोगों भूपेन्द्र रावत निवासी ग्वाड देवलधार थाना गोपेश्वर जिला चमोली उम्र.26 वर्ष को 425 ग्राम ग्राम तथा अंकुश भारती, निवासी क्यार्की देवलधार थाना गोपेश्वर जिला चमोली उम्र 19 वर्ष को 426 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

दोनों के कब्जे से कुल 851 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक ध्वजवीर पंवार, हेड कांस्टेबल अंकित पोखरियाल व दीपक कुकरेती, कांस्टेबल आशुतोष तिवाड़ी, राजेन्द्र रावत, सलमान खान, रविकांत आर्या आदि शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते