
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का प्रमुख केंद्र माना जाता है। कुमाऊं में होली पर्व का नाता लोगों की सांस्कृतिक भावनात्मकता का प्रतीक है जो पर्वतीय लोगों को उमंग, उल्लास गीत संगीत के साथ हर पर्व को मनाने की प्रेरणा देता है। बैठकी होली जिन गीतों पर वे आधारित हैं उनमें माधुर्य, मस्ती और आध्यात्मिकता का संयोजन है। ये गीत मूलतः शास्त्रीय रागों पर आधारित हैं। बैठकी होली को निर्वाण की होली या मोक्ष की होली के नाम से भी जाना जाता है।
पिथौरागढ़ में बैठकी होलियों का आयोजन अपने पूरे शबाब पर है। इसी क्रम में आज दिनेश उपाध्याय के टकाना स्थित आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया । बैठक होली का शुभारंभ वरिष्ठ होली गायक श्री केदार भट्ट जी ने पीलू में श्याम राधा संग खेले होरी से किया । डा.अशोक पंत ने चली रे चली सखी अपने पिया घर को राग पीलू में प्रस्तुत किया। इसके अलावा विभिन्न राग .रागिनियों पर आधारित होलियां जिनमें राग धमार, काफी, जंगला काफी, खम्माज, सहाना, बागेश्री, देश, झिंझोटी, परज, भैरवी गायी गयीं जिन्हें विभिन्न रसिक जनों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर केदार भट्ट गजेन्द्र सिंह अधिकारी, राम दत्त भट्ट, भाष्कर कर्नाटक, सन्तोष लाल शाह, सुरेश कर्नाटक, भुवन पांडेय, योगेश भट्ट, दिनेश उपाध्याय, मोहन लाल वर्मा, महेश पंत, संदीप पाण्डेय, कमल कुमार, विनोद पाण्डे, मनीष पन्त, केदार खर्कवाल आदि के द्वारा विभिन्न रागों पर आधारित होलियों की प्रस्तुति दी गयी। तबले पर भुवन पांडेय, स्वरितकृष्ण साह, एनडीशर्मा, द्वारिका पाण्डे, संदीप पाण्डे, प्रियतोष कर्नाटक तथा रिद्धिमा भट्ट, दिव्यांश पन्त, भावेश पंत, प्रांजल उपाध्याय ने संगत दी। बैठकी होली में पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, त्रिभुवन उपाध्याय, कमल पांडे, प्रफुल्ल पांडे, राजेंद्र राणा, नितेश उप्रेती, त्रिभुवन खोलिया, चंद्र सिंह, भुवन उप्रेती आदि उपस्थित थे।
इधर बड़ाबे गांव की होली नगर के विभिन्न क्षेत्रों रई, निराड़ा, नर्स सेंटर, ऐंचोली सहित अन्य स्थानों में निवास करने वाले ग्रामीणों के घर में आयोजित हुई। इस दौरान खड़ी व बैठकी होली गायन किया गया। होली गायन में सुभाष जोशी, नंद किशोर, बसंत बल्लभ, त्रिलोक जोशी, डीएन जोशी सहित दर्जनों होल्यार शामिल थे।
पिथौरागढ़ के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बस्ते विण में होली मिलन व कक्षा 05 के बच्चों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाध्यापक मदन चन्द्र जोशी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मीरा चन्द, उमा भट्ट, जानकी शर्मा, जानकी तिवारी, पूनम शर्मा, रेखा तोम्कन्याल, सरिता शर्मा, देवकी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।