छापेमारी: जंगली मीट और दो अवैध बंदूकों के साथ एक पकड़ में, शिक्षामित्रों ने लगाई गुहार
सराहनीय कार्य करने वाले लोगों व परिजनों को किया सम्मानित, शुभकामनाएं दी

पिथौरागढ़ के सातशिलिंग सलमोड़ा स्थित जेमिनी बारात घर में चंद फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों व परिजनों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल चंद ने बताया कि चंद फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सहित अन्य क्षेत्रों उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों व परिजनों को सम्मानित किया गया है। उन्होंने सराहनीय कार्य करने वालों के उत्साहवर्धन के लिए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन की बात कही। इस अवसर पर फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष चंद्री चंद, उपाधयक्ष केसी राजन, कोषाध्यक्ष मनोज चंद, अशोक चंद, वरिष्ठ नागरिक नारायण चंद, वरिष्ठ अधिवक्ता सहित अन्य लोगों द्वारा सहयोग दिया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप में जानकी चंद, मनोज चन्द, बहादुर चन्द, नरायन चन्द, शिल्पा चंद मौजूद थे। कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष कपिल चंद, कविंद्र चंद एवं निकिता चंद मुककेबाज, और दीपिका चंद, शिल्पा चंद निश्चिल चंद, डा. स्निग्धा चंद आदि को सम्मानित किया गया। आगे पढ़े………
पिथौरागढ़ : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. गाधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए स्व. इंदिरा गांधी की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ धूमधाम से मनाई गई। यहां पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के तिलढुंगरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक मयूख महर की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्व. इंदिरा गांधी के चित्र का माल्यार्पण कर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा नमन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोरा की अगुवाई में यूथ कांग्रेस द्वारा इंदिरा प्रियदर्शिनी अवार्ड के तहत विभिन्न क्षेत्रों में सराहनी कार्य करने महिलाओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई। आगे पढ़े………
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली निर्मला पांडेय, लक्ष्मी जोशी, बीना सौन, किरन जोशी, दीपा जोशीए काजोल बसेड़ा, शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में भूमिका पांडेय, दीप्ति भट्ट, ज्योति पंत, रंगमंच व कला के क्षेत्र में रक्षा वर्मा, प्रीति रावत, निशा पुनेठा, खेल के क्षेत्र में एंजल पुनेडा, दीपा, काजल फर्स्वाण, निकिता चंद, पर्वतारोहण व साहसिक क्षेत्र में नंदा वर्मा, संगीत व नृत्य के क्षेत्र में दीपिका राज व पूनम राज, स्वरोजगार के क्षेत्र में देवकी देवी आदि शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंजू लुंठी, पूर्व राज्य दर्जा मंत्री महेंद्र लुंठी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावना नगरकोटी, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, दीपक लुंठी, भुवन पांडेय, राजेंद्र भट्ट, रेवती जोशी, नगर अध्यक्ष भुवन जोशी, खीमराज जोशी, शंकर खडायत, नारायण कोहली, मदन भट्ट, चंचल बोहरा, लक्ष्मण राम, धीरज बेरी, राहुल लुंठी, अमित, निखिल ऐरी, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष दीपक पवार, अनिल खडायत, राजेश शर्मा, किशन, दिनेशए भृप्पी, कमलेश कसन्याल, रजत विश्वकर्मा, कार्तिक खर्कवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम भट्ट द्वारा किया गया।
पिथौरागढ़ : सीमांत जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षा मित्रों को 15 हजार मानदेय में कार्य कर रहे हैं। 25 मार्च 2022 को निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर 20हजार मानदेय देने की स्वीकृति दी थी, लेकिन राज्य सरकार के द्वारा रखे गये प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्रों को 20 हजार का मानदेय मिलना शुरू हो गया, लेकिन सर्व शिक्षा अभियान के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत जिले में विभिन्न विकास खंडो में तैनात शिक्षा मित्रों को यह मानदेय नही मिल रहा मानदेय है जबकि 12 जिलो में तैनात शिक्षा मित्रों को यह मानदेय मिल रहा है लम्बे समय शिक्षा मित्र प्रदेश के अन्य जिलों के भांति यहां सीमांत में भी 20 हजार मानदेय देने की गुहार लगाई है। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने मामले को लेकर जानकारी प्राप्त करने के उपरांत उचित कार्रवाई की बात कही। आगे पढ़े………
पिथौरागढ़ : जंगली सुअर के पके व कच्चे मांस तथा दो अवैध बंदूकों के साथ वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट की अगुवाई में तेजम पट्टी के गौला गांव में शेर राम के घर पर छापा मारकर लगभग 02 किलोग्राम जंगली सुअर का कच्चा और प्रेशर कुकर में पका हुआ मीट बरामद किया गया। इस छापेमारी के दौरान शेर राम के घर से दो बगैर लाइसेंस की भरवा बंदूकें भी बरामद की गई हैं। वन विभाग की टीम ने मांस और बंदूकों को अपने कब्जे में लेकर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत सीज कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी शेर राम को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया है। छापेमारी टीम में वन दरोगा आन सिंह ल्वाल, वन आरक्षी दिनेश चौहान, गोविन्द कुमार, धर्मेंद्र राणा, अनिल सिरोला, धीरज ठगुन्ना, जसपाल सिंह धामी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।