जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन
ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता

पिथौरागढ़ के देवसिंह मैदान में विकासखंड बिण व नगर क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी बेसिक सब जूनियर 14 वर्ष से कम आयु वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता ट़्यल आज संपन्न हो गए। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्पति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यपक हरीश पांडे द्वारा किया गया।
विकासखंड बिण के खेल समन्वयक देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी जिला स्तारीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में शेखर कपूर, दीपक उप्रेती, हीरा सिंह खिमाल, श्याम सिंह खड़ायत, रमेश जोशी, प्रमिला वल्दिया, मोहम्मद एहसान, नरेंद्र खत्री सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।