दुकान में लगी भीषण आग, क्वीतड़ गांव सीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बाल साहित्यकार का हुआ अभिनंदन, दी शुभकामनाएं, मैथ्स विजार्ड व स्पेल जीनियस प्रतियोगिता

पिथौरागढ़ : बीते दिनों राजस्थान से राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर लौटे युवा बाल साहित्यकार ललित शौर्य का स्वदेशी सनातन संघ द्वारा नगर पालिका सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिनंदन कर सम्मानित किया गया। स्वदेशी सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित धानिक, जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष जगदीश पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से शौर्य को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललित धानिक ने कहा कि ललित शौर्य साहित्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। उनके राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्पूर्ण सीमांत जनपद गौरवान्वित है। स्वदेशी सनातन संघ की पूरी कार्यकरिणी शौर्य को सम्मानित कर गौरव का अनुभव कर रही है। सनातन संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने कहा कि संघ हमेशा समाज में अच्छे कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करता आया है। ललित शौर्य की पुस्तकें एवं उनका मोबाइल नहीं पुस्तक दो अभियान पिथौरागढ़ की पहचान बन चुकी हैं। विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश पांडेय ने भी ललित शौर्य के बाल साहित्य को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि बाल साहित्य नई पीढ़ी में सूचना, संस्कार को प्रेषित करने का उचित माध्यम है। इस अवसर पर लाखन ठकुराठी, सागर जोशी, शांति प्रसाद फुलेरा, ललित पुनेड़ा, अशोक भंडारी, ललित पाटनी, अशोक सिंह रावत समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ के क्वीतड़ में आज ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपाध्यक्ष नरेंद्र पंत, थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पाण्डे, वड्ढा चौकी प्रभारी जितेंद्र सोराडी द्वारा ग्रामीणों को समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का लेकर उचित कार्रवाई के प्रयास का भरोसा दिलाया। इसस पूर्व सीओ पंत, थानाध्यक्ष पांडे व चौकी इंचार्ज सोराड़ी का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामवासियों से नशा मुक्ति, रोजगार, सीमा क्षेत्र सहित अन्य विभिन्न मसलों पर जानकारी लेने के साथ लोगों को जागरूक किया।
पिथौरागढ़ के सीआरसी मर्सोली मैथ्स विजार्ड व स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में सीआरसी समन्वयक हरीश पंत की उपस्थिति में आयोजित हुई प्रतियोगिता में मैथ्स विजार्ड व स्पेल जीनियस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त राप्रावि बुडलगांव छात्र प्रियंक सिंह सौन नेे प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैथ्स विजार्ड में प्रथम स्थान पर प्रियंक सिंह सौन, द्वितीय प्राची ओहरा तथा तृतीय स्थान जयंत ओहरा बडारी ने प्राप्त किया। इंग्लिश जीनियस में प्रथम स्थान प्रियंक सिंह सौन, द्वितीय स्थान बसंत कुमार बडारी व तृतीय स्थान मानवी जोशी चौपखिया ने प्राप्त किया। अव्वल स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शिक्षक व शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रविंद्र सौन, संजीव उप्रेती, सरिता पांडे, दीपा पांडे, शबनम जहिर, डा. बसंती भट्ट, दया उपाध्याय, शकुंतला तिर्वा सहित कई लोग उपस्थित थे।
पिथौरागढ़ के झूलाघाट मोटर मार्ग में जाखनी के निकट आज रविवार देर सांय एक कबाड़ की दुकान में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थी कि नगर के कई स्थानों से दिखाई पड़ रही थी। आग की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस सहित रेस्क्यू टीमें स्थल पर पहुंचकर आग काबू पाने में जुट गई। वार्ड सभासद विजेंद्र महर ने बताया कि विण रोड़ में एक निजी अस्पताल के निकट हनीफ की कबाड़ की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी उंची उठ रही थी कि नगर के दूर किनारे से भी आग व धुंआ नजर आ रहा था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।