CrimeNainitalPithoragarhPoliticsUttarakhand News

देह व्यापार के मामले में फरार आरोपिता की तलाश में जुटी पुलिस

केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री से भेंट, घटिया सामग्री प्रयोग करने के आरोप

पिथौरागढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने शराब पीकर वाहन चलाने, लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 148 लोगों के खिलाफ चालान की कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने पर संजय सिंह को एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लड़ाई झगडा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर मनोज और कृष्णा को 151 सीआरपीसी के तहत गिरफतार किया गया। बलुवाकोट थाना क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर महावीर और रोहताश, मुख्तार सिंह को गिरफतार किया गया। साथ ही भुवन चंद्र जोशी के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107, 116 के तहत चालानी कार्रवाई कर रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित की गई । आगे पढ़े………

 

पिथौरागढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी सहित अन्य भाजना नेताओं ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से देहरादून में भेंट की और पिथौरागढ़ आने व आदि कैलास दर्शन का आमंत्रण दिया। गृहमंत्री शाह ने इस आमंत्रण को स्वीकार किया। जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि गृहमंत्री ने उनके आमत्रंण का स्वीकार करते हुए आगामी दिनों में पिथौरागढ़ आने की बात कही है। इधर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के सफल आयोजन को लेकर शुभकामनाएं देते हुए बीते दिनों मेडीकल कालेज में 923 पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिरेंद्र बोहरा, समाज सेवी उमेद सिंह खनका सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। आगे पढ़े………

 

पिथौरागढ़ के डीडीहाट विकास खंड के देवीसूना.खेतारकन्याल.गराली सड़क और पुल निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने करने के आरोप लगाते हुए बीते दिवस क्षेत्रवासियों ने जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। आज रविवार को पुनः क्षेत्रवासियो ने प्रदर्शन करते हुए सकारात्मक कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान कहा कि डामरीकरण में रेत की जगह मिटृी बिछाई जा रही है और आस- पास खदाई कर निकाले गए पत्थरों की रोड़ी प्रयोग की जा रही है जो निविदा शर्तो के प्राविधान में नहीं है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र जांच करने व गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ कार्य किए जाने की मांग की है। मांग पर गौर न किए जाने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में सरपंच सुंदर सिंह कन्याल, चामू सिंह, पंकज सिंह, होशियार सिंह, नवीन सिंह, उमेश सिंह, भगवान सिंह, लक्ष्मण राम, चंदू, विक्की, पवन सहित दर्जनों क्षेत्रवासी शामिल थे। आगे पढ़े………

 

हल्द्वानी/ नैनीताल : किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का धंधा कराने वाली एक महिला सरगना एवं ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार कर महिलाओं को मौके से रेस्क्यू किया और मकान मालिक का चालान किया गया। नैनीताल पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिले में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा स्थापित होटल, स्पा सेंटरों, रिजॉर्ट में काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नैनीताल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लगातार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाने के दिशा.निर्देश दिए गए हैं। आगे पढ़े………

 

इसी क्रम में सीओ आपरेशन नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल उप निरीक्षक दीपा भट्ट के नेतृत्व में टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बीती रात मुखानी क्षेत्र मे स्थित एक मकान में दबिश दी गई। मकान में कुछ लोग अनैतिक गतिविधियों को करते हुए आपत्तिजनक स्थिति के मिले । मौके पर एक पीड़ित महिला निवासी मुक्तेश्वर जिला नैनीताल बरामद हुई तथा एक पुरुष ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिला। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई। मौके से एक पुरुष और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुखानी में धारा 3/4/5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। पुलिस द्वारा मौके से महिला पीड़ित को रेस्क्यू कर काउंसलिंग कराने के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। मकान मालिक का 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 5000 का नगद चालान किया गया। मौके से फरार आरोपिता की तलाश जारी है।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते