CrimeDehradunUttarakhand News

नशे की पूर्ति के लिए दिया था घटना को अंजाम

लूट का खुलासा, 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला से हुई लूट को खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
बीते दो दिवस पूर्व आर्य नगर निवासी रमा द्वारा 112 पर सूचना दी कि चंद्रलोक कॉलोनी में दोपहर समय काम से लौटते समय दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए।

 

सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुची औ घटना से जुड़ी व आरोपियों के हुलिए के बारे में जानकारी प्राप्त की। महिला द्वारा दी गई तहरीर पर थाना डालनवाला पर धारा-304(2) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।
का अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर आस.पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही पीडिता से पूछताछ एंव घटना के संबंध में जानकारी जुटाते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

 

जानकारी जुटाते हुए टीम द्वारा बीते दिवस मुखबिर की सूचना पर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों आयुष निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड़, देहरादून उम्र.18 वर्ष व .निखिल निवासी ऋषिनगर देहरादून, उम्र 22 वर्ष को डालनवाला क्षेत्र में नया गाँव सड़क मार्ग शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

आरोपी के कब्जे से महिला से छीना गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति के लिए घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीण पुंडीर चौकी प्रभारी हाथीबडकला, अपर उप निरीक्षक सुबोध कुमार, कांस्टेबल गजेंद्र, विजय, रणजीत राणा, अनिरुद्ध व सुरेंद्र शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते