सराहनीय कार्य : नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर व चंपावत के पुलिस कर्मी सम्मानित
यातायात वॉलिन्टिर्यस भी हुए सम्मानित

कुमांऊ के जनपदों में विभिन्न स्थानों पर तैनात सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को आज हल्द्वानी कोतवाली निकट सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांऊ परिक्षेत्र डा. योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा सम्मानित करने के साथ ही पुलिस के साथ निस्वार्थ भाव से यातायात व्यवस्था में कार्य करने वाले जनपद ऊधमसिंहनगर, नैनीताल के यातायात वॉलिन्टिर्यस को सम्मानित किया गया तथा मानसून के दृष्टिगत परिक्षेत्रीय जनपदों के कर्मियों को बरसाती वितरित किए गए। सम्मानित हुए कर्मियों में
जनपद ऊधमसिंहनगर के उप निरीक्षक नन्दन सिंह रावत थानाध्यक्ष दिनेशपुर, उप निरीक्षक विपुल जोशी चौकी प्रभारी कटोराताल, उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र एसओजी प्रभारी काशीपुर, उप निरीक्षक ललित बिष्ट चौकी प्रभारी मंझोला, उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट कोतवाली किच्छा, कांस्टेबल दिनेश चन्द्र थाना ट्रांजिट कैम्प व कमल किशोर, चुनाव सैल। जनपद नैनीताल उप निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी कोतवाली रामनगर, उप निरीक्षक दलीप सिंह चौकी प्रभारी रामगढ, उप निरीक्षक गौरव जोशी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड, महिला कांस्टेबल नैनीतारा, कोतवली हल्द्वानी कांस्टेबल चनीराम, तल्लीताल, कांस्टेबल राजेश बिष्ट एसओजी। जनपद अल्मोडा कांस्टेबल कविन्द्र सिंह सोशल मीडिया सैल, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह थाना धौलछीना, कांस्टेबल नीरज बिष्ट।
जनपद पिथौरागढ कांस्टेबल प्रदीप गिरी थाना डीडीहाट, कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, चौकी गलाती, धारचूला प्रकाश नगरकोटी दृथाना जाजरदेवल 4.कांस्टेबल जगदीश अधिकारी, वाचक शाखा। जनपद बागेश्वर हेड कांस्टेबल पुष्कर टम्टा पुलिस कार्यालय बागेश्वर व पालनी. थाना कपकोट, कांस्टेबल नरेन्द्र गोस्वामी कोतवाली बागेश्वर। जनपद चम्पावत हेड कांस्टबल धीरेन्द्र सिंह, थाना बनबसा व हऱीश सिंह कोतवाली पंचेश्वर, कांस्टेबल हेमचन्द्र मेहरा यातायात शाखा को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही यातायात व्यवस्था में निश्वार्थ भाव से पुलिस के साथ कार्य करने वाले यातायात वॉलिन्टिर्यस जिनको प्रशंसा पत्र व टी.शर्ट वितरित कर सम्मानित किया गया। जिसमें जनपद नैनीताल अंकित सुयाल, चेतन फुलारा, परमजीत सिंह, जानकी थापा, भूपेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, वरनजीत सिंह, ललित, मो. खलील। जनपद ऊधमसिंह नगर जसप्रीत सिंह, करनैल सिंह, संदीप कुमार, दिलजीत सिंह, चित्रांस सक्सैना व अभिषेक तोमर शामिल हैं। जनपदों में मानसून के दृष्टिगत बरसाती का भी वितरण किया गया।
इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वालों सम्मानित किया जाने व गलत कार्य करने (अनुशासनहीनता, पुलिस की छवि खराब करने) वाले कार्मिको के विरुध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात हरबंश सिंह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।