PithoragarhUttarakhand News

नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लोगों से 01 करोड़ 54 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 10 हजार के ईनामी आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्ता

दो आरोपियों को दिया धारा- 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस

पिथौरागढ़ – नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लोगों से 01 करोड़ 54 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 10 हजार के ईनामी आरोपी को दिल्ली से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते 15.07.2023 को जगदीश चन्द्र निवासी बजेटी पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई थी कि धनेश लोहिया व सोनी लोहिया, निवासी पिथौरागढ़ व पंकज निवासी अज्ञात द्वारा 07 लोगों से डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर आपराधिक षडयंत्र रचकर लगभग 59 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। दी गई तहरीर के आधार पर उपरोक्त आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा- 420 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसकी विवेचना वरिष्ठ उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट द्वारा सम्पादित की जा रही है। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा- 120 B भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, विवेचक द्वारा विवेचना के दौरान साइबर सैल व फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट की मदद से गहन पतारसी- सुरागरसी करते हुए बैंक लेन-देन आदि विवरण चैक करने के पश्चात मुकदमे में नामजद दो आरोपियों धनेश कुमार लोहिया व सोनी लोहिया उपरोक्त को धारा- 41(क) Crpc का नोटिस तामील कराया गया। उक्त अभियोग में नामजद आरोपी पंकज सिंह सामन्त निवासी- बपरौला दिल्ली उम्र- 30 वर्ष अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलकर छिप रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार के ईनाम की घोषणा की गई थी। जिसे वरिष्ट उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट व हमराही कर्म0 गणों द्वारा साइबर सैल की मदद से दिनांक 21.08.2023 को छतरपुर दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को जनपद पिथौरागढ़ लाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जाँच के आधार पर पता चला कि उपरोक्त आरोपियों पंकज सिंह व धनेश लोहिया द्वारा कुल- 26 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल- 01 करोड़ 54 लाख 44 हजार रुपयों की धोखाधड़ी की गई है। जिस सम्बन्ध में क्रमश: थाना जाजरदेवल व थाना जौलजीबी में आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किये जा रहे हैं।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 मदन सिंह बिष्ट- विवेचक, उप निरीक्षक जावेद हसन हेड का भूपेन्द्र- एस0ओ0जी0, का0 कुलदीप सिंह,

साइबर/एफ0एफ0यू0 टीम के

प्रभारी निरीक्षक साइबर सैल, मोहन चंद पाण्डेय, उ0नि0 मनोज पाण्डेय,,का0 विपिन ओली, का0 मनोज कुमार, कां आनन्द सिंह राणा- एफ0एफ0यू0 शामिल थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते