पदक पंच जड़कर लौटी महिला बाक्सरों की टीम का हुआ भव्य स्वागत
रोहतक में नार्थ जोन बाक्सिंग प्रतियोगिता

पिथाौरागढ़– पदक पंच जड़कर पिथौरागढ़ लौटी महिला बाक्सरों की टीम का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। नार्थ जोन बाक्सिंग चैम्पिनशिप में महिला बाक्सरों ने नौ पदक जीतकर सीमांत का नाम रोशन किया है। बीते 04 से 24 सितंबर तक आयोजित हुई खेलो इंडिया योजना के तहत रोहतक में नार्थ जोन बाक्सिंग प्रतियोगिता में गर्ल्स स्पोर्ट्स हास्टल की जया बिष्ट व रिया जोशी ने शानदार के प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भूमिका बसेड़ा ने रजत पदक व रहनुमा मिकरानी, अंजलि कोरंगा, कोमल लोहिया, चांदनी कर्नाटक, बबीता, कोमला मेहता ने कांस्य पदक जीता।
पदक विजेता खिलाड़ी यहां बाक्सिंग प्रशिक्षक कै.देवी चंद और सुनीता मेहता से बाक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। पदक प्राप्त बाक्सरों के स्वागत में स्थानीय स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन कर खिलाड़ियों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट, सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, बहादुर सिंह बोहरा, धर्मेंद्र बोहरा, अर्जुन कसन्याल, अजय राठौर, राजेंद्र सिंह जेठी, निर्मल किशोर भट्ट, प्रकाश जंग थापा, निखिल महर, जनार्दन सिंह वल्दिया, सुनीता मेहता, बबीता सहित कई लोग मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।