पिथौरागढ़ : एक महिला के साथ गाली गलौच व मारपीट
महिला की तहरीर पर मामला दर्ज, पुलिस की कार्रवाई जारी

महिला के साथ गाली.गलौच व मारपीट तथा दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने महिला के पति व ससुर के विरुद्ध की मामला दर्ज कर लिया।
पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते माह एक महिला पुष्पा पत्नी प्रकाश सिंह, निवासी. ग्राम गैठना द्वारा थाना जाजरदेवल में एक तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति प्रकाश सिंह व ससुर पदम सिंह एवं सास द्वारा आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ गाली.गलौच व मारपीट की जाती है। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना जाजरदेवल में आरोपी प्रकाश सिंह व अन्य के विरुद्ध आइपीसी की धारा 323/354/498ए व 504 तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में विवेचना कर रही उप निरीक्षक मीनाक्षी मनराल द्वारा बीते दिवस महिला के पति प्रकाश सिंह, उम्र. 30 वर्ष, निवासी ग्राम गैठना, मूल निवासी बपरोला बिहार, नजफगढ़ नई दिल्ली एवं ससुर पदम सिंह ,उम्र. 61 वर्ष निवासी उपरोक्त को थाना जाजरदेवल बुलाकर दोनों को धारा 41(क) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया तथा दोनों आरोपियों को समय से न्यायालय एवं पुलिस के समक्ष प्रस्तुत होने की सख्त हिदायत दी गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।