पिथौरागढ़ : एक महिला ने मारी छत से कूद, हुई मौत
महिला मानसिक रूप से बीमार व मूक बधिर

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के खड़कोट स्थित निराश्रित महिला केंद्र में रहने वाली एक महिला ने तीसरी मंजिल से कूद मार दी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव केंद्र को सौंपा। केंद्र प्रभारी की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते आठ माह पूर्व देहरादून से एक महिला जिसके परिजनों का पता न होने के कारण पिथौरागढ़ निराश्रित महिला केंद्र में भेजा गया था। महिला मूक बधिर और मानसिक बीमार बताई जा रही है, जिसका उपचार चल रहा था। बीते सोमवार की दोपहर महिला ने केंद्र की तीसरी मंजिल से कूद मार दी। आनन फानन में केंद्र के कर्मियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरा। पोस्टमार्टम के बाद केंद्र प्रभारी व अन्य की मौजूदगी में रामेश्वर घाट में महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
इधर निराश्रित महिला केंद्र प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि बीते आठ माह पूर्व महिला को देहरादून से पिथौरागढ़ निराश्रित महिला केंद्र भेजा गया था। मानसिक रूप से बीमार महिला का उपचार मानसिक रोग विशेषज्ञ से कराया जा रहा था। सोमवार दोपहर महिला ने भवन की छत से कूद मार दी। अस्पताल ले जाने तक उसने दम तोड़ दिया। सभी आवश्यक कार्रवाई के बाद रामेश्वर घाट में अंत्येष्टि कर दी गई है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।