पिथौरागढ़: ओबीसी समुदाय को केंद्रीय सेवाओं के लिए मिलेगा ईडब्ल्यूएस का लाभ
शासनादेश जारी होने पर खुशी की लहर

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी व धारचूला विकासखंड के रहने वाले पिछड़ी जाति समुदाय के लोगों को भी अब केंद्र में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक आधार पर आरक्षण) का लाभ मिलेगा। इस मामले में राज्य के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने शासनादेश जारी कर दिया है। पिथौरागढ़ जिले के विकासखंड मुनस्यारी व धारचूला के अनवाल समुदाय के लोगों को राज्य सरकार द्वारा पिछड़ी जाति का आरक्षण दिया गया था।
इस जाति के लोगों को अभी तक केंद्रीय ओबीसी का लाभ नहीं मिल रहा था। इस मामले में बीते दिनों जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने देहरादून में राज्य स्तरीय ओबीसी के प्रतिनिधि मंडल के साथ सूबे के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। जिसपर मुख्यमंत्री द्वारा इस मांग पर परीक्षण करने के आदेश दिए गए थे। इसके उपरांत समुदाय के लोगों की इस मांग पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी है। राज्य के अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन के आदेश के बाद राज्य सरकार द्वारा घोषित दोनों विकासखंडों के ओबीसी समुदाय को केंद्रीय ईडब्ल्यूएस का लाभ मिलने लग जाएगा। इसके लिए बाकायदा आवेदन पत्र का नमूना भी जारी कर दिया गया है। जिला पंचायत सदस्य मर्तोलिया ने इसे सीमांत की जनता के संघर्षों की जीत बताया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।