पिथौरागढ़ : गैना के समीप एक कार हुई दुर्घटनाग्रस्त चालक सहित तीन तीन महिलाएं थी सवार
बाल साहित्यकार इंजी. ललित हुए सम्मानित

पिथौरागढ़ से भटेड़ी जा रही एक कार गैना के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार चालक सहित तीन महिलाएं घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को एक कार पिथौरागढ़ से भटेडी की आरे जा रही थी कि गैना से आगे बिसखोली के पास चिमडखोला पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें तीन महिला सवारी बैठी हुई थी तीनों महिलाएं घायल बताई जा रही हैं जबकि चालक सुरक्षित बताया गया है। हादसे की सूचना पर झूलाघाट थाने के अर्जुन सिंह राणा के साथ अमरीश मेहता, दीपक लुन्ठी और चालक सुनील कुमार व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उससे पूर्व ही स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को खाई से निकालकर 108 व निजी वाहन से अस्पताल भेज दिया गया था। घायलों का उपचार जारी था।
पिथौरागढ़ सीमांत जनपद निवासी युवा बाल साहित्यकार, उद्घोषक इंजी.ललित शौर्य को उत्तरायणी जनकल्याण समिति बरेली द्वारा 28 वें उत्तरायणी मेले में सम्मानित किया गया। क्लब मैदान बरेली में उत्तरायणी मेले का आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित कुमार पंत, महासचिव मनोज पांडे, कोषाध्यक्ष कमलेश बिष्ट, मेला डॉयरेक्टर भूपाल सिंह, मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा, सांस्कृतिक प्रभारी पूरन सिंह दानू की उपस्थिति में किया गया। इंजी. ललित शौर्य लंबे समय से साहित्यिक के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य करते आ रहे हैं। उनकी बाल साहित्य की पुस्तकें बच्चे बहुत अधिक पंसद कर रहे हैं।
जल संरक्षण, स्वच्छता, गुलदार जागरुकता संबंधी इंजी. शौर्य की पुस्तकें हजारों बच्चों तक पहुंच चुकी हैं। उन्होंने अब तक विभिन्न प्रयासों से 25 हजार से अधिक बच्चों तक निःशुल्क बाल साहित्य की पुस्तकें वितरित की हैं। शौर्य लंबे समय से पहाड़ों पर मोबाईल नहीं पुस्तक दो अभियान चला रहे हैं। उन्हें सम्मानति करते हुए समिति के अध्यक्ष अमित पंत ने कहा कि ईजी. ललित शौर्य एक श्रेष्ठ साहित्यकार के साथ-साथ ओजस्वी मंच संचालक भी हैं। उनकी यह कला चमत्कृत करती है। उन्हें हजारों लोगों को एक साथ बांधें रखने की अद्भुत क्षमता है। समिति के महासचिव मनोज पांडे ने कहा इंजी. ललित बाल मन के साथ वरिष्ठ जनों के भी चितेरे हैं। उनकी वाणी सभी को आकर्षित करती है। समिति उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है। मेला डॉयरेक्टर भूपाल सिंह ने कहा इंजी. ललित शौर्य की किताबें पहाड़ में नई पीढ़ी का मार्गदर्शन कर रही है। शौर्य का प्रयास प्रशंसनीय है।
उत्तरायणी जन कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र शर्मा ने कहा ईजी. ललित शौर्य का लेखन एवं वाचन सभी को प्रभावित करता है। उनपर मां वाग्देवी की विशेष कृपा है। वह पहाड़ का गौरव हैं। मेला समिति उनके प्रयासों के लिए सम्मानित कर रही है। इस अवसर पर विनोद जोशी, पूरन सिंह दानू, चंदन नेगी, कार्तिक पाटनी आदि लोग उपस्थित थे। मेले में हजारों की संख्या में उपस्थित जन सैलाब के बीच इंजी. ललित शौर्य को यह सम्मान प्राप्त हुआ। इस बार 28 वें उत्तरायणी मेला बरेली का सफल संचालन भी इंजी. शौर्य द्वारा ही किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।