पिथौरागढ़ : घर से बिना बताए गयी महिला रुद्रपुर मिली
गुमशुदा महिला को किया पुलिस टीम ने सकुशल बरामद

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के सेला गांव निवासी एक गुमशुदा हुई महिला को पुलिस टीम ने जानकारी जुटाते हुए रूद्रपुर से सकुशल बरामद कर लिया।
पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार बीते मई माह में ग्राम सेला, मुनस्यारी निवासी हरीश राम ने थाना मुनस्यारी में आकर तहरीर देते हुए बताया कि उसकी पत्नी दीपा देवी उम्र 32 वर्ष घर से बिना बताये कहीं चली गयी है। काफी ढूँढखोज करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना मुनस्यारी में महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेशानुसार गुमशुदा महिला की तलाश के लिए टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए सर्विलांस सैल की मदद से बीते दिवस गुमशुदा महिला को रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर से सकुशल बरामद कर थाना मुनस्यारी लाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दीपक बिष्ट, कांस्टेबल आनन्द खनका व महिला कांस्टेबल मोनिका ह्यांकी शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।