पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में आज एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी
घायल व्यक्ति के पुत्र ने पुलिस को रिपोर्ट सौंप उचित कार्रवाई की मांग की

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में आज मंगलवार शाम को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल व्यक्ति के पुत्र सूरज कुमार ने पुलिस को एक तहरीर देकर बताया कि उनके पिता रमेश राम निवासी गोगना देवसिंह मैदान के निकट पार्किंग के पास से गुजर रहे थे, इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर से रमेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को एक निजी अस्पाताल में भर्ती किया गया है। वाहन की टक्कर से उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर घायल व्यक्ति के पुत्र सूरज कुमार ने पुलिस को एक रिपोर्ट सौंप उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।