पिथौरागढ़ : ज्योतिष शास़्त्र के नाम पर सात लाख रूपए ठगे
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते मिली धनराशि वापस

एक व्यक्ति से ज्योतिष शास्त्र के नाम पर ठगे गए लगभग 07 लाख रुपये साइबर सैल की त्वरित कार्यवाही के चलते पीड़ित को उसकी पूरी धनराशि वापस दिला दी गई। जिसको लेकर व्यक्ति ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। एसपी रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस द्वारा ठगी के शिकार लोगों को उनकी धनराशि वापस लिाने का कार्य लगातार जारी है।
पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को पिथौरागढ़ निवासी जगदीश चन्द्र द्वारा साइबर सैल में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके द्वारा टीवी चैनल में आ रहे ज्योतिष शास्त्र के एक विज्ञापन में दिये गए नम्बरों में सम्पर्क कर अपनी व्यक्तिगत आवश्यकता की पूर्ति के लिए जानकारी ली गई, जिसपर उनके साथ धोखाधड़ी कर लगभग 07 लाख रु0 की ठगी कर ली गई।
पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में साइबर सैल द्वारा मामले को लेकर में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित बैंकों से पत्राचार करने के बाद पीड़ित की सम्पूर्ण धनराशि लगभग रुपए 7,00000 उसे वापस दिलाए गए। जिसको लेकर व्यक्ति ने पुलिस टीम की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। साइबर सैल टीम प्रभारी साइबर सैल उप निरीक्षक मनोज पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार व दिनेश कुमार, कांस्टेबल विपिन ओली, मनोज कुमार व महिला कांस्टेबल गीता पंवार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।