पिथौरागढ़ : नाबालिक से छेड़खानी मामले में ग्राम प्रधान गिरफ्तार
किशोरी द्वारा दी गई थी तहरीर

एक नाबालिग किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया। पिथौरागढ़ पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार थाना झूलाघाट में एक किशोरी ने ग्राम प्रधान जगमोहन द्वारा उसको घर पर अकेले पाकर उसके साथ छेड़खानी तथा अभद्रता करने तथा धमकाने के आरोप लगाते हुए एक तहरीर सौंपी थी।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को मामले की जानकारी मिलने पर उसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के थानाध्यक्ष झूलाघाट को निर्देश दिए। तहरीर के आधार पर थाना झूलाघाट में आरोपी जगमोहन चन्द के विरूद्ध धारा 74/351(1) भारतीय न्याय संहिता व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में थाना झूलाघाट पुलिस टीम द्वारा आरोपी जगमोहन को कस्बा झूलाघाट के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस की आवश्यक वैधानिक कार्यवाई जारी थी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष झूलाघाट उप निरीक्षक आरती, हेड कांस्टेबल अमरेश मेहता व तुलसी दत्त भट्ट शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।