पिथौरागढ़ : निधन पर शोक व्यक्त, श्रद्धांजलि अर्पित
लोक गायिका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन

– पिथौरागढ़ के जिला मुख्यालय के नजदीकी लेलू गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक होशियार सिंह कार्की के निधन पर पूर्व सैनिक संगठन ने शोक व्यक्त किया है। 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात रहे होशियार सिंह कार्की ने लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर में सेवा के साथ ही आपरेशन आर्चिड नागालैंड में सक्रिय सेवा दी और वे विदेश सेवा के तहत श्रीलंका में भी तैनात रहे। उनके निधन पर संगठन के पूर्व सैनिक कै. प्रताप इगराल, भूपेंद्र सिंह, दीवान सिंह, आनंद सिंह, गंगा सिंह, भूपेंद्र सिंह बोरा, हरि नंदन, हेमंत चौहान सहित अन्य कई पूर्व सैनिकों ने शोक व्यक्त किया है।
– आगामी सात जुलाई को उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका स्व. कबूतरी देवी की छठी पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए पिथौरागढ़ के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व कार्यक्रम संयोजक राम सिंह बिष्ट ने बताया कि होटल श्रेष्ठ निकट में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन व इससे पूर्व मोक्षधाम ऐचोली में पौध रोपण किया जायेगा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक जनकवि जनार्दन उप्रेती व स्व. कबूतरी देवी की पुत्री हेमंती देवी ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है।
– पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में डिग्री कालेज के निकट रहने वाले डा. विजय जोशी ] सेवानिवृत्त शिक्षक अभय जोशी व सोशियल वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव अजय जोशी की माता नन्दी देवी जोशी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर सोशियल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
– झूलाघाट रामलीला कमेटी के संरक्षक बासुदेव भट्ट की माता माधवी देवी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही झूलाघाट कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर ग्राम प्रधान किरन भट्ट, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक इजरवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, पवन भट्ट, उमेश भट्ट, नवीन भट्ट, मदन भट्ट, रामचंद्र भट्ट आदि ने गहरा दुख जताया है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।