पिथौरागढ़ : पूर्व सैनिकों में दिखा खासा उत्साह
मौन पालन प्रशिक्षण का समापन, नए कानूनों के बारे में दी जानकारी

पूर्व सैनिकों, आश्रितों और युवाओं के लिए पूर्व सैनिक संगठन की पहल पर आयोजित पांच दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण का विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ समापन हो गया। खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण में 26 पूर्व सैनिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को मौन पालन से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के साथ वैज्ञानिक तौर से मौन पालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण को लेकर पूर्व सैनिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मां भगवती सदन बिण में समापन अवसर पर पूर्व सैनिकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त पूर्व सैनिकों ने टूल किट, मौन बाक्स के लिए सहयोग करने की बात करत हुए इसे स्वरोजगार के रूप में अपनाने की बात कही।
प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की कमला बोरा व उद्यान विभाग से क्षेत्र प्रभारी गणेश गौतम मौजूद थे। इस अवसर पर कैप्टेन राम दत्त, सदानंद जोशी, त्रिलोक सिंह, मनोज सिंह, चंचल सिंह, देब राज, लक्ष्मण सिंह देउपा, नवीन गिरी आदि शामिल थे।
इधर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन व सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी वड्डा उप निरीक्षक शंकर सिंह द्वारा द्वारा पूर्व सैनिक संगठन पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
इस दौरान चौकी प्रभारी वड्डा द्वारा नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं के बारे में तथा महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित प्रमुख प्राविधानों, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा घर बैठे ई-एफआईआर दर्ज कराने को लेकर सभी को जागरुक किया गया।
बताया कि नये कानून में आमजन के हितों तथा अपराधियों के लिए कड़े प्राविधान किये गये हैं, नागरिकों के अधिकारों को सर्वोपरि रखते हुए महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी है। गोष्ठी के दौरान नये कानूनों में सम्मिलित नई धाराओं व सजा के प्राविधानों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।