पिथौरागढ़ : प्रदेश अध्यक्ष ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा

पिथौरागढ़ के तिलढुंगरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस राजीव गाँधी पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने बिण और मुनाकोट से आये कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इससे पूर्व प्रधान मन्नू रावल और पानू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक के दौरान पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण ने कहा कि शीघ्र जिले में पंचायत प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घोषित किये जायेंगे। साथ ही ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर संगठन गठित कर पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जायेगा, जिससे कि पार्टी पंचायत चुनाव में विजयी हो। इस दौरान उन्होंने शीघ्र कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किए जाने की बात भी कही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि अब समय आ गया है कि कार्यकर्त्ता पूरी मजबूती के साथ हर पद पर मजबूत, टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवार को तालाशे।
इस अवसर पर पूर्व दर्ज़ा राज्य मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी, पूर्व पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह सौन, महिला जिलाध्यक्ष भावना नागरकोटी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष गोश्वमी व जीवन वल्दिया, हरीश उपाध्याय, दीपक लुंठी, रोहित कोहली, प्रकाश भट्ट, लीलाबर जोशी, मदन भट्ट, निशीद उप्रेती, कोमल साही, शुभम भट्ट, लक्ष्मण कुमार, पदमा बिष्ट, सुधीर चौहान, जगदीश ओली, धीरज बेरी, किसन कुमार, राहुल लुंठी, सुभाष पाण्डेय, देवराज, उमेश प्रसाद, शिवराज गिरी, कार्तिक कोहली, शुभम भट्ट, जितेंद्र सिंह शिवराज गिरी, उमेश प्रसाद, बलदेव राज सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।