PithoragarhUttarakhand News

पिथौरागढ़ : भारत माता की जय, कालिका माता की जय के उद्घोष से गुंजायमान हुआ वातावरण

विदाई समारोह का आयोजन

चीन सीमा से सटे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भारतीय सेना की रेजीमेंट अपना शांति काल का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी है। रेजीमेंट के अब अन्यत्र शिफ्ट होने पर पूर्व सैनिक संगठन ने बटालियन के कार्यकाल की सराहना करते हुए एक कार्यक्रम का आयोजन कर अधिकारियों व जवानों को विदाई दी।

 

जिला मुख्यालय स्थित सैन्य क्षेत्र में आयोजित विदाई समारोह में पूर्व सैनिक संगठन ने रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल कृष्णा थापा को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंट किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि सीमांत जनपद में रेजीमेंट ने अपने शांतिकाल के कार्यकाल में सराहनीय कार्य कर पूर्व सैनिकों व आम जनता को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास किया है जिसके लिए रेजीमेंट को हमेशा याद रखा जाएगा। रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल कृष्णा थापा ने बटालियन को सम्मान देने के लिए पूर्व सैनिक संगठन का आभार व्यक्त किया।

 

साथ ही उन्होंने सीमांत जनपद से जुड़ी यादों को ताजा करते हुए कहा कि सैन्य इतिहास में शायद यह पहली बार होगा जब पूर्व सैनिकों ने इस प्रकार संगठन के माध्यम से किसी यूनिट को सम्मान देकर विदा किया है। विदाई समारोह पर आठ कुमाऊं रेजीमेंट के अधिकारी, जूनियर कमीशन अधिकारी, नान कमीशन आफिसर व जवानों के साथ ही पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे। संचालन कै. लक्ष्मण देऊपा द्वारा किया गया।

 

इधर संकल्प फाउंडेशन एवं एकल विद्यालय की शिक्षिकाओं और 15 से अधिक वॉलेंटियर्स ने द्वारा भी रेजीमेंट के शांति काल का कार्यकाल पूर्ण करने पर महिलाओं द्वारा सैनिकों को विजय तिलक लगाया और सैनिको पर पुष्प वर्षा कर उनके शौर्य वीरता का एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कुशलता की कामना की। इस दौरान क्षेत्र का वातावरण भारत माता की जय, कालिका माता की जय, उद्घोष से गुंजायमान रहा।

 

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों में सुरेंद्र सिंह, नंदन सिंह, अर्जुन सिंह, किशन सिंह, लेफ्टिनेंट नारायण लाल शाह, कृष्ण सिंह, रमेश चंद, नरेंद्र सिंह, चन्दन सिंह, पूर्व सैनिक एवं आंचल अभियान के जिला अध्यक्ष ललित धानिक, पूर्व सैनिक एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित जोशी, ग्राम धारी धमौड़ के ग्राम प्रधान कैलाश जोशी, सामाजिक कार्यकर्ती निर्मला पांडे, पूर्व सैनिक ललित मोहन एवं देवेंद्र सिंह कई पूर्व सैनिक व अन्य लोग मौजूद थे।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते