पिथौरागढ़ : महर को नई जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेसी गदगद
सीमांत जिले के ऋषेन्द्र महर को युवा कांग्रेस पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी

कांग्रेसियों में आज खुशी व्याप्त है, सीमांत जनपद पिथौरागढ़ निवासी युवा नेता यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर को उनके कार्य और सक्रियता को देखते हुए उन्हें पंजाब प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
ऋषेन्द्र इससे पूर्व हिमाचल, कर्नाटका, राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण प्रदेशो में भी प्रभारी, सह प्रभारी की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाते आए हैं। उनके सराहनीय कार्यो को लेकर अब उन्हें पंजाब प्रदेश का स्वतंत्र प्रभार की जिमीदारी सौंपी गई है। ऋषेंद्र द्वारा महाविद्यालय, विधानसभा, जिले और प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों में कार्य किया जिस वजह से उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान दिया गया और अब उनको पंजाब प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।
उनको यह जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेसियों ने इसे सीमांत जिले के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि बताया। पंजाब प्रदेश प्रभारी बनने पर उन्होंने नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। महर को पंजाब प्रभारी बनाए जो जिम्मेदारी मिलने पर सभी कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकमनाएं प्रेषित की हैं।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।