पिथौरागढ़ : मांग को जायज बताते हुए पहुंच रहे विभिन्न संगठनों के लोग
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी

पेयजल समस्या को लेकर पिथौरागढ़ के गांधी चौक में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को नगर के पूर्व सैनिकों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया और मांग को जायत बताते हुए शीघ्र समस्या के निस्तारण की मांग की। बीते दिवस धरना स्थल पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि नलों में पानी नहीं आने से आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या पेयजल संकट के चलते बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आए दिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए दूर- दूर से पानी लाने में लोगों का पूरा समय बर्बाद होने से कई अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नगर के लिए पेयजल योजनाओं के नाम पर करोड़ों रूपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है, पर फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
जाग उठा पहाड़ के संयोजक व राज्य आंदोलनकारी गोपू महर ने कहा कि बीते लंबे समय से समस्या के समाधान को लेकर की जा रही मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिस कारण लोगों को मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। साथ ही उन्होंने पेयजल समस्या के निस्तारण और घाट पेयजल योजना की शीघ्र जांच ना होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी भी दी है।
धरना देने वाले पूर्व सैनिकों में दान सिंह वल्दिया, ललित धानिक, दीवानी चंद्र साही, जितेंद्र सिंह खनका, संजय सिंह खनका, एनएल साह, लक्ष्मण सिंह वल्दिया, लक्ष्मीदत्त जोशी, सुरेंद्र सिंह बोहरा, गोविंद सिंह बिष्ट, गिरीश चंद्र जोशी, कैलाश सिंह, खष्टी बल्लभ जोशी, नरेश गिरी, दीवान सिंह, महिपाल सिंह, राजेंद्र भट्ट, डीएस धामी, गोविंद सिंह थापा, सुरेश खड़ायत, कैलाश सिंह बिष्ट सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।