Uttarakhand News

पिथौरागढ : हाइवे में कई स्थानों पर आया मलबा, यातायात प्रभावित

मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी

मौसम पूर्वानुमान के चलते आज बुधवार को प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र में भारी से भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है, जबकि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के कथनानुसार आगामी दिनों में मानसून के रफ्तार पकड़ने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

 

इधर कुमाउं के जनपदों के विभिन्न हिस्सों में सुबह से हल्की बारिश शुरू हो गई थी। सीमंात जनपद पिथौरागढ़ में भी बुधवार सुबह हल्की बारिश जारी थी। बारिश के कारण कई स्थानों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हो गया। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः आठ बजे तक धारचूला के निगालपानी व थल- मुनस्यारी मोटर मार्ग में हरड़िया के निकट मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ था। जिले के दो दर्जन मार्ग बंद थे, हालांकि जिलाधिकारी रीना जोशी के आदेशानुसार मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी थे।

 

इधर पिथौरागढ़ – टनकपुर आल वेदर रोड़ में चंपावत जनपद क्षेत्र में हाइवे पर धौन सहित कई अन्य स्थानों पर मलबा आने से यातायात अवरूद्ध हो गया। मार्ग बंद होने के कारण कई वाहन भी फंसे रहे। जिलाधिकारी नवनीत पांडे के आदेशानुसार मार्गो से मलबा हटाने के प्रयास लगातार जारी थे।

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते