पुण्यतिथि : शहीदी के 76 वर्ष बाद आज प्रथम महावीर चक्र विजेता शहीद दीवान सिंह की प्रतिमा के दीदार …..
पुण्यतिथि के पूर्व दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

मुनस्यारी/ पिथौरागढ़ : 76 वर्ष पूर्व आज ही के दिन सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के ग्राम पंचायत गिन्नी के पुरदम तोक निवासी उदय सिंह दानू तथा रमुली देवी के महावीर पुत्र दीवान सिंह दानू ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था, उनके अदस्य साहस को लेकर सेना द्वारा देश का पहला महावीर चक्र प्रदान किया गया। 04 मार्च 1923 को जन्मे महावीर दीवान सिंह दानू ने जम्मू कश्मीर के बडगाम स्थित हवाई अड्डे की रक्षा करते हुए 03 नवंबर 1947 को शहीद हो गए। शहीद दीवान सिंह दानू की 76 वीं पुण्यतिथि के पूर्व दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज बिर्थी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों, स्टाफ सहित स्थानीय लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया की पहल पर शहीद के शहादत दिवस पर क्षेत्र की सामाजिक संस्था सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शहीद दीवान सिंह के जीवन दर्शन पर आधारित निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश पापरा ने सभी विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों का स्वागत किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले राजकीय इंटर कॉलेज बिर्थी, तेजम, डोर, सैणराथी तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बबनगांव, गिरगांव के अव्वल स्थान प्राप्त बच्चों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्य, शिक्षक राघवन राणा, रवि कुमार, राम सिंह कोरंगा, दमयन्ती रावत, हरीश बृथ्वाल, चंपा धामी, किरन भट्ट, प्रकाश कुमार, पंकज द्विवेदी, द्रौपदी चुफाल, बीरेन्द्र कुमार, प्रवीन नेगी, पंकज कुमार, एसएमसी के कोषाध्यक्ष देव सिंह रीठाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक गोविंद सिंह राणा तथा खड़क सिंह धामी ने संयुक्त रूप से किया।
इधर पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि आज पुण्यतिथि के अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन मुनस्यारी ब्लॉक इकाई के सराहनीय प्रयासों के चलते महावीर चक्र से सम्मानित शहीद दीवान सिंह दानू की 76 वीं पुण्यतिथि पर शहीद के नवनिर्मित स्मारक में स्थापित प्रतिमा के अनावरण के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
:- देश को आजादी के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रिलोक सिंह पांगती की 103 वीं जयंती पर याद पर यहां शहीद त्रिलोक सिंह राजकीय इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के चित्र का माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया संस्था द्वारा आयोजित निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त बच्चों तथा एनडीए टॉपर शिवराज सिंह पछाई को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया। इससे पूर्व विद्यालय के छात्र व छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, वंदना सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में एनडीए टॉपर शिवराज सिंह पछाई तथा जनपद के पहले आईएफएस सेवा निवृत्त मुख्य वन संरक्षक डाक्टर भगत सिंह बरफाल द्वारा शहीद त्रिलोक सिंह के चित्र माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थी रहे मुख्य वन संरक्षक के पद से रिटायर्ड डॉक्टर भगत सिंह बरफाल आईएफएस ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश नाथ, मल्ला जोहर विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसत्तू, तारा पांगती, जोहार क्लब अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, कृष्ण कुमार सिंह पांगती, नवीन सिंह पांगती, बहादुर सिंह क्वीरीयाल, भगत सिंह पछाई, भगवती क्वीरीयाल, धाना देवी पछाई सहित शिक्षक गजराज सिंह पांगती, राजेयंती बनग्यांल, पूजा सयाना, शिब्बू कुमार, कैलाश कोरंगा सहित कई लोग मौजूद थे। संचालन प्रवक्ता भीम सिंह रिंगवाल द्वारा किया गया।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।