
पिथौरागढ़ के आंगनबाड़ी केंद्र छाना पांडेय के बच्चों सहित स्टाफ व महिलाओं द्वारा पोषण अभियान कार्यक्रम के तहत में गांव में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों को उचित पोषण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। उसके उपरांत आंगबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सहायिका अंजू वर्मा, इंद्रा देवी, सीमा, बबली, हेमंती, सुमन, कमला, नंद राम, जनक सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

इधर जिला मुख्यालय के सिमलगैर आंगनबाड़ी केंद्र में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियां दी गई। इस अवसर पर सुपरवाइजर रेखा सौन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीमा खत्री, दीपा पाटनी, मीनाक्षी बोहरा, हेमा सेठी, मधु गुप्ता, नीमा पांडेय, गीता मौर, आशा, माहेश्वर पाठक,अनम, रेखा भट्ट सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।