PithoragarhUttarakhand News

पोस्टर विमोचन, नशामुक्ति को लेकर जारूकता अभियान चलाने आवश्यक

अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।

नशा वैश्विक स्तर पर सभी को प्रभावित कर रहा है इसके सेवन से नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है अतः हम सभी को इस क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता है। यह बात नेपाल के बैतड़ी गोकुलेश्वर में आयोजित चर्मण्वती साहित्य सम्मेलन एवं अन्तर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी के दौरान डॉ. हेमराज पन्त ने कही।

 

इस दौरान सुदूर पश्चिमांचल विश्व विद्यालय के उप कुलपति डॉ. हेमराज पन्त, विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार यज्ञराज पाठक, डिलाशैनी गांव पालिका के अध्यक्ष सन्तोष प्रसाद जोशी, कार्य क्रम संयोजक हेम बाबू लेखक विजय सिंह धामी, भक्त सिंह ठेकरे, आदि ने नशामुक्ति पोस्टर का संयुक्त रुप से विमोचन किया तथा नशामुक्ति पर किये जा रहे पिथौरागढ़ डा. पीतांबर अवस्थी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. अवस्थी बीते लम्बे समय से भारत एवं नेपाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ ही नशामुक्ति जन जागरुकता अभियान चला रहे हैं जो सराहनीय है। इससे दोनों देशों के सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी और भावी पीढ़ी को नशेपान जैसी बुराई से बचाया जा सकता है।

 

डा. अवस्थी ने कहा कि आज नशा वैश्विक स्तर पर इस तरह से फैल रहा है जो आने वाले समय में गंभीर चुनौती बन कर उभरेगा। अतः इसे आध्यात्मिक आन्दोलन के रूप में चलाना होगा।

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते