प्रसन्न मुद्रा में : सूबे के मुख्यमंत्री सहित विजयी प्रत्याशियों ने जताया आभार
एक नजर आंकड़ों में ----

उत्तराखंड प्रदेश की पांचों संसदीय सीटों पर भाजपा के पक्ष में जनादेश आया। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने फिर से एक बार और यानि तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक बना ली। प्रदेश की जनता ने फिर भाजपा पर विश्वास जताया। पांचों सीटों पर जीत से भाजपाई प्रसन्न मुद्रा में हैं। परिणाम आने के बाद प्रदेश भर में भाजपाईयों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर विजय जुलूस निकाले साथ ही आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण का दौर जारी रहा। इधर जीत से गदगद दिखे सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जीत के जश्न में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी सभी चुनावों में हम जीत दर्ज करेंगे। पांचों सीटों पर जीत दर्ज करने को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित सभी वियजी प्रत्याशियों ने जनता का आभार जताया है।
एक नजर आंकड़ों में —-
एक नजर आंकड़ों में —-
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।