
पिथौरागढ़ – नगर में व्यापारियों पर लाइसेंस शुल्क लगाए जाने नगर व्यापार मंडल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अध्यक्ष नगर व्यापार मंडल तपन रावत के नेतृत्व में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी से भेंट कर लाइसेंस शुल्क का फैसला वापस लिए जाने की मांग की है।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष तपन रावत ने कहा कि लाइसेंस शुल्क को लेकर व्यापार संघ से तक कोई वार्ता नही की गई है और अपने मन से ही व्यापारियों में शुल्क थोपना सरासर व्यापारियों का उत्पीड़न दर्शाता है। उन्होंने लाइसेंस शुल्क का फैसला शीघ्र वापस लिए जाने की मांग की।
अध्यक्ष तपन रावत ने लाइसेंस शुल्क का फैसला शीघ्र वापस नहीं लिए जाने पर बाजार बंद करने की चेतावनी भी दी है। इस दौरान व्यापारियों नेताओं द्वारा इओ को इस मांग का एक ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री नवल किशोर रावल, नगर उपाध्यक्ष अजय रावत, महामंत्री रोहित चौहान आदि शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।