बस ने स्कूटी सवार दो पुलिस कर्मियों को कुचल दिया
हादसे में एक महिला दरोगा की मौत व एक घायल

आज सुबह हुए एक दुखद हादसे में एक बस ने दो स्कूटी सवार महिला पुलिस कर्मिर्यो को कुचल दिया। हादसे में एक महिला दरोगा की मौत हो गई और एक कर्मी गभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीघ्र स्थानीय लोगों की घायल महिला कर्मी को अस्पताल पहंुचाया।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून अजबपुर फ्लाईओवर के पास आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक स्कूटी में सवार होकर जा रही दो महिला पुलिसकर्मियों को बस ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला दरोगा कांता थापा की मौत हो गई और दूसरी महिला सिपाही शकुंतला घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मी को उपचार के लिए शीघ्र अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि कांता थापा उत्तरकाशी बड़कोट में और सिपाही शकुंतला कैंट थाने में तैनात थी।
बस चालक को नेहरु कॉलोनी थाने में पूछताछ के लिए लाया गया था। हादसे के बाद स्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लगी थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की अग्रिम कार्रवाई जारी थी।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।