ब्रिजेश टम्टा और निकिता चंद यूथ एशियाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐं दी

आगामी 12 से 15 अप्रैल तक रोहतक, हरियाणा में आयोजित हुए ट्रायल में ब्रिजेश टम्टा ने 48 किग्रा फाइनल में मध्य प्रदेश के लोकेश पाल, मणिपुर के मोहम्मद मुजाहिद, महाराष्ट्र के तन्मय और एसएससीबी के ऋषि को हराया तथा एक और बड़ी जीत में निकिता चंद ने 60 किग्रा में अपने समकक्षों राजस्थान की दिशा, झारखंड की रितिका कुमारी और फाइनल में हरियाणा की हिमाशी को हराया।शानदार प्रदर्शन के साथ सीमान्त जनपद के दोनों मुक्केबाजों ने यूथ एशियाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारत की टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है।
ब्रिजेश टम्टा भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल विभाग के अधीन संचालित स्मॉल खेलों इण्डिया सेन्टर, देवसिंह मैदान, पिथौरागढ़ में प्रशिक्षणरत है तथा बॉक्सिंग कोच निखिल महर के अधीन प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करते है। वर्तमान में ब्रिजेश टम्टा एनसीओई रोहतक में प्रशिक्षणरत है। निकिता चन्द वर्तमान में बिजेन्द्र बाक्सिंग क्लब पिथौरागढ़ के संस्थापक प्रशिक्षक बिजेन्द्र मल्ल से बाक्सिंग खेल की बारीकियॉ सीख रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही मुक्केबाज इसी वर्ष मार्च 2024 में अयोजित यूथ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीत चुके है। ब्रिजेश टम्टा एवं निकिता चन्द आगामी 25 अप्रैल से 08 मईए 2024 तक अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली यूथ एशियाई मुक्केबाजी चैंम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जनपद के मुक्केबाजों की इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. शिव कुमार बरनवाल, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, संयुक्त सचिव बहादुर सिंह बोहरा, डॉ. धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट, कै. हरि सिंह थापा बॉक्सिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव अजय राठौर, बिजेन्द्र मल्ल, प्रकाश जंग थापा, निखिल महर, कै. देवी चन्द, सुनीता मेहता, जर्नादन वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, सुभाष चन्द्र जोशी, अर्जुन सिंह, सुभाष जोशी, धर्मेन्द्र बोहरा, राजेन्द्र भाटिया, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जोशी, पकज भट्ट सहित जनपद के खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐं दी है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।