PithoragarhPoliticsUttarakhand News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत बेरीनाग में
बैठक में निकाय चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज पिथौरागढ़ के बेरीनाग पहुंचे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यकताओं से एकजुट होकर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही। कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव में एकतरफा भाजपा की जीत निश्चित है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण को लेकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों सहित सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।