NepalUttarakhand News

भारत की मदद से नेपाल में विद्यालय भवन कार्य का हुआ शिलान्यास

मदद के लिए भारत का आभार व्यक्त

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।

भारत की मदद से नेपाल के बैतड़ी जिले पाटन भूमेश्वर में माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया। चार करोड़ की लागत से बनने वाले इस विद्यालय का शिलन्यास भारतीय राजदूतावास के प्रथम सचिव अविनाश कुमार सिंह और बैतड़ी पाटन के नगर प्रमुख गौरी सिंह रावल ने संयुक्त रू प से किया।

 

पड़ोसी देश नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन भूमेश्वर में माध्यमिक विद्यालय में पढऩे वाले बच्चों के लिए भवन नहीं होने पर भारत सरकार ने नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास के माध्यम से पाटन नगरपालिका को विद्यालय भवन निर्माण के लिए चार करोड़ की धनराशि प्रदान की है । इस धनराशि से 12 कक्षों वाले विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास के अवसर पर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विरेंद्र चंद ने बताया कि विद्यालय भवन कार्य को 16 माह में पूरा कर लिया जाएगा।

 

इस अवसर पर भारतीय राजदूतावास के प्रमुख सचिव अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि भारत नेपाल विकास सहयोग के अंतर्गत भारत नेपाल को स्कूल बसों, एंबुलेंस और विद्यालय भवन निर्माण के लिए मदद कर रहा है यह मदद भविष्य में भी जारी रहेगी। पाटन नगरपालिका के प्रमुख गौरी सिंह रावल ने मदद के लिए भारत का आभार व्यक्त किया। शिलान्यास के दौरान बैतड़ी नगरपालिका के प्रमुख भीमकांत शर्मा, जिला समन्वयक समिति के पूर्व प्रमुख सिद्धराज भटृट सहित अन्य अधिकारी, विद्यालय के शिक्षक व अन्य लोग मौजूद थे।

 

 

हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!

सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page
आप इस पृष्ठ की सामग्री की प्रतिलिपि नहीं बना सकते