भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक महिला गिरफ्तार
आरोपिता के कब्जे से 07 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद, मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री के ‘ड्रग फ्री देवभूमि 2025’ के विजन को साकार करने को लेकर एसएसपी देहरादून के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी तथा नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके तहत डोईवाला पुलिस ने एक आरोपिता को भारी मात्रा में अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
देहरादून पुलिस मीडिया सैल से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा आकस्मिक चैकिंग के दौरान भानियावाला फ्लाईओवर से 01 आरोपिता हुसनजहां पत्नी फरियाद अहमद निवासी ग्राम सदाफल सिवारा, जिला बिजनौर उम्र 40 वर्ष को 07 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ धारा.8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुमित चौधरी, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र नेगी, .महिला हेड कांस्टेबल सरिता खंतवाल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र व हंसराज शामिल थे।
मोबाइल लूट की घटना का 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संजना शर्मा निवासी ग्राम खराया देहरादून द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि सुबह ड्यूटी पर जाते समय स्कूटी सवार 02 लडके आईटीआई से पहले चमन विहार के मेन गेट के पास उनके हाथ से उनका मोबाइल छीन कर भाग गये।
तहरीर के आधार पर धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। एसएसपी के आदेशानुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुएमुखबिर खास की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 01 आरोपी शिबू राम पुत्र संजय राम निवासी ब्रहमपुरी, देहरादून, उम्र. 20 वर्ष को चक्की टोला के पास से महिला से छीने गये मोबाइल फोन व प्रयुक्त स्कूटीसहित गिरफ्तार किया गया।
आरोपी का साथी दूसरा युवक स्कूटी से कूदकर भागने मे कामयाब हो गया, जिसकी तलाश जारी थी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र, कानि. आशीष नैनवाल व संजीव कुमार शामिल थे।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।