मतगणना : स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू

उत्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर आज मंगलवार को कुछ ही घंटों में जनादेश आ जाएगा। अब देखना है कि प्रदेश में इस बार भाजपा फिर से तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक बनाएगी या विपक्ष बाजी पलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के बाद यह खुलासा हो जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम कुछ घंटों में हमारे सामने आ जायेंगे। मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई। सबसे पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं।
उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों इवीएम की बारी आएगी। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पिथौरागढ़ में प्रात: 8.00 बजे विधान सभावार 42. धारचूला 43 डीडीहाट 44.पिथौरागढ़ एवं 45 डीडीहाट विधान सभा में मतगणना शुरू हो गई। इधर जनपद चंपावत की 54 .लोहाघाट एवं 55. चंपावत दोनों विधानसभा की मतगणनाप्रातः 8 बजे से जारी है।
हमसे जुड़ें और अपडेट्स पाएं!
सबसे नए समाचार और अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें।